logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जावरा में मानवता शर्मसार: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


जावरा (रतलाम):जावरा तहसील के औद्योगिक थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर खेल रही 5 साल की मासूम बच्ची को पड़ोस में रहने वाला 42 वर्षीय शाकिर खान बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

घटना की भनक लगते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी शाकिर खान के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे रविवार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

51
2162 views

Comment