तिरोड़ा में CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण को लेकर बढ़ी जागरूकता
तिरोड़ा में CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण को लेकर बढ़ी जागरूकता, विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा
तिरोड़ा : डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा की बढ़ती आवश्यकता के बीच तिरोड़ा क्षेत्र में विद्यार्थियों में कंप्यूटर ज्ञान के प्रति रुचि तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। खासकर सरकारी कार्यप्रणाली और डिजिटल सेवाओं को समझने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है।
इसी क्रम में तिरोड़ा के P-1 Computer Institute (अष्टविनायक कंप्यूटर, तिरोडा) एवं डिस्कव्हरी कम्प्यूटर एज्युकेशन, वडेगाव द्वारा विद्यार्थियों के लिए CCC (Course on Computer Concepts) को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह एक सरकारी मान्यता प्राप्त कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें विद्यार्थियों को कंप्यूटर का मूलभूत ज्ञान, इंटरनेट उपयोग, ईमेल संचालन तथा विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी जाती है।
संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों और अभिभावकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक करीब 125 से 200 विद्यार्थियों ने इस कोर्स में प्रवेश लिया है, जबकि बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
संस्थान प्रबंधन का कहना है कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा केवल अतिरिक्त कौशल नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक बन चुकी है। इसी उद्देश्य से डिजिटल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
संस्थान की ओर से बताया गया है कि CCC प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
गोंदिया जिल्हा रिपोर्टर महेंद्र कनोजे कि रिपोट