logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज, सुजीत पासी द्वारा गंगापार प्रयागराज के बहादुरपुर क्षेत्र में भव्य पी.डी.ए. साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ।

बहादुरपुर क्षेत्र में सुजीत पासी भावी ज़िला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वॉर्ड नं.-1 बहादुरपुर ब्लॉक प्रयागराज द्वारा भव्य P.D.A. साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें बहादुरपुर ब्लॉक वॉर्ड नं.-1 के समस्त ग्रामसभा से 18 वर्ष की आयु से कम बच्चों के लिए साइकिल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यकम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमरनाथ सिंह मौर्य (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी फूलपुर) पहुंचे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवमंगल सरोज आर.टी.वो. बाबू प्रयागराज की विशेष उपस्थिति कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बनाई।
कार्यकम में क्षेत्र के ग्राम प्रधान साथी भी सम्मिलित हुए। सभी सम्मानित प्रधान साथियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान प्रमाणपत्र दिया गया एवं साइकिल प्रतियोगिता में विजई बच्चों को रेंजर साइकिल, नॉर्मल साइकिल, टेबल फैन, ट्रॉफी एवं विशेष उपहार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद रही।
इस कार्यक्रम से क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिली एवं जनता ने सुजीत पासी प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश को कार्यक्रम आयोजन करने के लिए बधाई दिया और P.D.A. परिवार में खुशी की लहर देखने को मिली।
कार्यक्रम में राम प्रताप यादव, पंचम पटेल प्रधान, कन्हाई लाल पासी पार्षद, जंगबहादुरपुर प्रधान, कमलेश, मन्नू पाल प्रधान, राम सिंह प्रधान, रंजीत मौर्य प्रधान, मनीष वर्मा प्रधान, चंद्रभान सिंह प्रधान, अनुपम प्रधान, राम कैलाश प्रधान, चंद्रप्रकाश प्रधान, उदयभान प्रधान, मुनसुन भारतीया, अनिल यादव सोनौटी, सरोज यादव, संदीप यादव, विजय यादव, सुरेंद्र यादव, रोबिन सरोज एवं समस्त बहादुरपुर क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

6
1799 views

Comment