logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बैरवा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन किशनपुरा में 1मई 26 को आयोजित होगा

मांगरोल दिनांक 30मार्च 26 रिपोर्टर रामप्रसाद बेरवा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मांगरोल ग्राम किशनपुरा में बैरवा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन बाबा रामदेव बेरवा विकास समिति किशनपुरा के द्वारा एक मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। सामूहिक विवाह आयोजन समिति ने बैठक 15 मार्च 2026 को आयोजन किया गया है। सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन समिति का गठन कर लिया गया है। नाथू लाल बेरवा पूर्व सरपंच ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन वैदिक रिति से एवं धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। वर की आयु 21 वर्ष तथा वधू की आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए। जन्मतिथि प्रमाण पत्र में विद्यालय की टी सी व मार्कशीट ही मान्य होगी। वर वधू का आधार कार्ड जन आधार कार्ड तथा माता-पिता का आधार कार्ड वह जनाधार कार्ड तथा फोटो की तीन प्रतीया लानी होगी। सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन के लिए दानदाताओं के द्वारा धनराशि की भी व्यवस्था की जा सकती है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन लाल कुलसिया एवं ओम प्रकाश कुंडारा तथा संयोजक रघुवीर बैरवा पूर्व सरपंच ने बताया बालिग जोड़ो का रजिस्ट्रेशन कार्यालय मोक्षिका ई मित्र SBI Bank के सामने मांगरोल में अति शीघ्र करवाले। वर एवं वधु से 7500 रु एवं 7500 रु अलग अलग निर्धारित है। 22 अप्रैल 26तक राशि जमा कर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

0
198 views

Comment