logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुशासन एक्सप्रेस अंतर्गत रेकावाया में 3 दिवसीय शिविर आयोजित*

🌀 जन जन बस्तर की आवाज़✍🏻

*🛑सुशासन एक्सप्रेस अंतर्गत रेकावाया में 3 दिवसीय शिविर आयोजित*

*🛑जिला मुख्यालय से 150 किलोमीटर दूर पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ*

*🛑122 में से 116 आवेदनों का किया गया त्वरित निराकरण*

*🛑आधार, राशन, आयुष्मान सहित 22 प्रकार की सेवाएं अब गांव में ही उपलब्ध*

🟦नारायणपुर, 29 मार्च 2026 // नारायणपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन की पहल से शुरू की गई सुशासन एक्सप्रेस ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस पहल के माध्यम से प्रशासनिक टीम सीधे गाँवों में पहुँचकर लोगों के आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण पत्र मौके पर ही बना रही है। सुशासन एक्सप्रेस के माध्यम से ग्रामीणों को अब आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड सहित कुल 22 प्रकार की शासकीय योजनाओं से जुड़े प्रमाण पत्र उनके ही गाँव में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पहले इन सेवाओं के लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय या जनपद कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब प्रशासन की यह पहल लोगों को उनके घर के पास ही सुविधा दे रही है।

🟦सुशासन एक्सप्रेस अंतर्गत 26, 27 और 28 मार्च को 3 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों से मांगों, समस्याओं से संबंधित 122 आवेदन प्राप्त किए गए, जिनमें से 116 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। शिविर में 44 आधार कार्ड, 25 राशन कार्ड, 26 नरेगा जॉब कार्ड, 3 वोटर आईडी, 3 पेंशन, 20 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने सहित विभिन्न दस्तावेजों के लिए आवेदन प्राप्त हुए जिनका तत्काल निराकरण करते हुए दस्तावेज बनाये गए हैं।

🟦कलेक्टर नम्रता जैन का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों से वंचित न रहे तथा सभी पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। इसी उद्देश्य से सुशासन एक्सप्रेस लगातार दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँच रही है।

🟦वर्तमान में शिविर ओरछा विकासखंड के दूरस्थ इलाकों में आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी समय में नारायणपुर विकासखंड के अन्य गाँवों में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा। 1 और 2 अप्रैल को ग्राम पंचायत दण्डवन एवं 6 और 7 अप्रैल को ग्राम पंचायत कोरेंडा में सुशासन एक्सप्रेस शिविर का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि सुशासन एक्सप्रेस के कारण अब उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और जरूरी दस्तावेज आसानी से मिल रहे हैं। इससे प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

13
44 views

Comment