logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री भगवंत मान के मेरठ आगमन पर हरप्रीत मान द्वारा स्वागत, महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का हुआ अनावरण

मेरठ।आज का दिन जाट समाज के इतिहास में एक सुनहरे अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का मेरठ आगमन हुआ और उन्होंने भारत शिरोमणि जाट योद्धा महाराजा सूरजमल की उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के मेरठ पहुंचने पर हेलीपैड पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जाट समाज के प्रमुख लोगों ने अपनी टीम के साथ उनका अभिनंदन किया। हरप्रीत मान और उनकी टीम ने भी पूरे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और जाट समाज के लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। प्रतिमा अनावरण के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराजा सूरजमल के शौर्य, वीरता और त्याग को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि महाराजा सूरजमल केवल जाट समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान योद्धाओं की विरासत को सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए आयोजकों की सराहना भी की।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। मेरठ में स्थापित यह भव्य प्रतिमा आने वाले समय में एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगी और लोगों को अपने गौरवशाली इतिहास की याद दिलाती रहेगी।

0
12 views

Comment