logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत बिलगांव में ‘सरस्वती बाल विद्या मंदिर’ का भव्य उद्घाटन, शिक्षा से बदलेगा बुंदेलखंड का भविष्य बांदा।

ग्राम पंचायत बिलगांव में ‘सरस्वती बाल विद्या मंदिर’ का भव्य उद्घाटन, शिक्षा से बदलेगा बुंदेलखंड का भविष्य
बांदा।

विधानसभा बांदा-235 के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलगांव में नव स्थापित सरस्वती बाल विद्या मंदिर का भव्य उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू (उ.प्र.) एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल जी एवं पिंकी प्रजापति जी जिला अध्यक्ष जेडीयू महिला प्रकोष्ठ बांदा, ज्योति मौर्य नगर अध्यक्ष अतर्रा महिला प्रकोष्ठ जेडीयू के द्वारा फीता काटकर एवं विधिवत पूजन के साथ संपन्न हुआ, जहां विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय जनसमुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया और इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का विस्तार ही विकास की असली कुंजी है तथा विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है, जहां से समाज और राष्ट्र निर्माण की शुरुआत होती है, साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि वह एवं उनकी पूरी टीम विद्यालय के साथ तन, मन और धन से सदैव खड़ी रहेंगी और विद्यालय परिवार को जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता होगी हर संभव सहयोग प्रदान करेंगी, इस दौरान जदयू छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरीराम सिंह, निर्मल शुक्ला सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा और सभी ने विद्यालय की स्थापना को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण व सराहनीय पहल बताया, वहीं कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी विद्यालय खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक नई शुरुआत बताया और शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प लिया।

0
0 views

Comment