logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करेंगे स्मार्टफोन व उपकरण वितरण, नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करेंगे स्मार्टफोन व उपकरण वितरण, नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे

— संवाददाता जय प्रकाश त्रिपाठी, सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर, 30 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री Yogi Adityanath आज लखनऊ में आयोजित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश की आंगनबाड़ी व्यवस्था को सुदृढ़ और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस सहित विभिन्न उपकरण वितरित करेंगे। साथ ही नवचयनित कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, प्रदेश के विभिन्न जिलों में चयनित कुल 739 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा 15,203 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। यह कदम महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन की दिशा में अहम माना जा रहा है।

92
12223 views

Comment