logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वर्दी में डांस पर सख्त कार्रवाई, राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी लाइन क्लोज


वीडियो वायरल होते ही SSP ने लिया एक्शन, वर्दी की मर्यादा को लेकर विभाग सख्त

धनबाद/राजगंज:-धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र में वर्दी में डांस का वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी अलीशा कुमारी पर कार्रवाई की गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक Prabhat Kumar ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में थाना प्रभारी वर्दी में एक गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ कुछ अन्य महिलाएं और एक महिला पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रही हैं।

पुलिस नियमावली के अनुसार वर्दी में इस प्रकार की गतिविधियों को अनुचित माना जाता है, क्योंकि इससे वर्दी की गरिमा प्रभावित होती है। इसी आधार पर विभाग ने सख्त कदम उठाया है।

इधर, राजगंज थाना क्षेत्र से एक अन्य मामला भी सामने आया है, जिसमें मटन प्रसाद महतो की बाइक चोरी हो गई थी। 19 मार्च को दर्ज इस शिकायत की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है।

18
5020 views

Comment