भगवान महावीर जयंती महोत्सव सोमवार को मनाया जाएगा श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
भगवान महावीर जयंती महोत्सव सोमवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर जैन नवयुवक मंडल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। महावीर जयंती पर सुबह 7.30 बजे श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 8.30 बजे से श्रीजी का अभिषेक व पूजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 3 बजे से श्री विमान जी निकाली जाएगी। यह रैली श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सिंहपुर मंदिर से बाजार होते हुए ग्राम पंचायत, फूलमती माता मंदिर होते हुए जैन मंदिर बाजार तक जाएगी।
पंकज जैन
aimamedia.org