logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाम संडे के पावन अवसर पर बरेली में एक भव्य जुलूस का आयोजन।

बरेली न्यूज।
दिनांक 29/03/2026 को पाम संडे के पावन अवसर पर बरेली में एक भव्य जुलूस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मसीह संगठन के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जुलूस में शामिल सभी सम्मानित बिशपों, आदरणीय धर्मगुरुओं तथा ईसाई समाज के लोगों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
संगठन की ओर से सभी उपस्थित जनों के लिए जलपान की उत्तम व्यवस्था भी की गई। यह पूरा कार्यक्रम अत्यंत भावनात्मक, श्रद्धापूर्ण और उत्साह से परिपूर्ण रहा। जुलूस में हजारों की संख्या में ईसाई समाज के लोगों ने भाग लेकर अपनी आस्था और एकता का सुंदर परिचय दिया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व का प्रतीक बना, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश भी प्रसारित किया।
आइमा मीडिया संवाददाता प्रेम मसीह

2
0 views

Comment