logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री विश्वकर्मा दिव्य शक्ति महासभा ट्रस्ट के संस्थापक ने प्राथमिक विद्यालय के 120 बच्चों को स्टेशनरी का सम्मान वितरित किया

मुबारकपुर धामपुर (बिजनौर)। जनपद बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर में श्री विश्वकर्मा दिव्य शक्ति महासभा ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. नितिन विश्वकर्मा, सचिव पूजा विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव विश्वकर्मा, लेखा परीक्षक मयंक विश्वकर्मा जी की ओर से ग्राम मुबारकपुर टप्पा भारती के प्राथमिक विद्यालय के 120 बच्चों को स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया। जिसमें पेंसिल, रबर, शॉपनर, कॉपी, बॉक्स, किताब, चाकलेट आदि सामान बच्चों को वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका यश धीमान विश्वकर्मा जी व अन्य अध्यापकगण भी मौजूद रहे। ट्रस्ट के संस्थापक डॉक्टर नितिन विश्वकर्मा जी ने वहां पर हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा और बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर राहुल कुमार जी, डॉक्टर मनीष चौहान जी, मास्टर खूब सिंह जी मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका यश धीमान विश्वकर्मा जी को श्री विश्वकर्मा दिव्य शक्ति महासभा ट्रस्ट का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा आशा की गई कि वह ऐसे ही मेहनत और लगन के साथ बच्चों को निरंतर अच्छी शिक्षा देती रहें। प्रधानाध्यापिका जी व समस्त स्टाफ ने ट्रस्ट को पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

1
759 views

Comment