पाकबड़ा नगर पंचायत में मरघट निर्माण अटका, नापतोल के बाद भी शुरू नहीं हुआ काम
🟥 AIMA MEDIA EXCLUSIVE 🟥
हेडलाइन:
पाकबड़ा नगर पंचायत में मरघट निर्माण अटका, नापतोल के बाद भी शुरू नहीं हुआ काम
सब-हेडलाइन:
DM को प्रस्ताव भेजने का दावा, EO पर कार्रवाई न करने का आरोप, अंतिम संस्कार के लिए मुरादाबाद जाने को मजबूर लोग
न्यूज़:
पाकबड़ा (मुरादाबाद): पाकबड़ा नगर पंचायत में मरघट (श्मशान घाट) के निर्माण का मामला लंबे समय से अटका हुआ है। जानकारी के अनुसार लेखपाल और कानूनगो द्वारा जमीन की पैमाइश (नापतोल) पूरी कर ली गई है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
लेखपाल द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेज दिया गया है, लेकिन नगर पंचायत के EO द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुरादाबाद की सबसे बड़ी नगर पंचायतों में शामिल पाकबड़ा में आज तक अपना मरघट नहीं बन पाया है। किसी की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए मुरादाबाद जाना पड़ता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
🟥 BREAKING NEWS 🟥
मरघट न होने से पाकबड़ा की जनता परेशान, जल्द निर्माण की मांग तेज।
रिपोर्ट:
Vinod Kumar (Social Activist