logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 30- मार्च


*1* पीएम मोदी पुदुचेरी-असम के BJP कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बात, संसद में नक्सल मुक्त भारत पर चर्चा संभव

*2* बजट सत्र का दूसरा फेज, 12वां दिन, लोकसभा में नक्सल-मुक्त भारत पर चर्चा; शाह कह चुके- 31 मार्च तक देश नक्सलवाद मुक्त करना है

*3* वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी, महंगे तेल-लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन बिगड़ने का असर; महंगाई बढ़ने के संकेत

*4* पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिलेगा, केंद्र का फैसला, हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा होगी, तेल कंपनियां 5 हजार लीटर स्टॉक रख सकेंगी

*5* होर्मुज संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में आई बाधाओं के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने केरोसिन यानी मिट्टी के तेल की सप्लाई आसान बनाने के लिए नियमों में ढील दी है। इसका मकसद है कि जिन इलाकों में गैस या बिजली की कमी है, वहां लोगों को खाना बनाने और रोशनी के लिए तुरंत केरोसिन मिल सके।

*6* पश्चिम एशिया में संघर्ष लंबा खिंचने की आशंका के बीच भारत सरकार अर्थव्यवस्था के कमजोर क्षेत्रों को राहत देने पर विचार कर रही है। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन के अनुसार, MSME सेक्टर को सहारा देना और महंगाई पर नियंत्रण प्राथमिकता है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाया गया और डीजल शुल्क मुक्त किया गया।

*7* उपराष्ट्रपति ने न्याय प्रणाली को आम लोगों के लिए सरल, सुलभ और किफायती बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने तकनीक के इस्तेमाल से कानूनी सेवाओं को व्यापक स्तर तक पहुंचाने की बात कही और बताया कि शुरुआती स्तर पर कानूनी सलाह से विवादों को जल्दी सुलझाया जा सकता है

*8* नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन एमएलए पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

*9* DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन देगी, इससे टीवी-फ्रिज खरीद सकेंगी; पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने 173 थानों के इंचार्ज बदले

*10* 'न झुकेंगे, न जीत के बिना खत्म करेंगे जंग', US को ईरान का खुला चैलेंज, होर्मुज से खार्ग तक 'महाविनाश' की चेतावनी

*11* ईरान का इजराइल के केमिकल प्लांट पर हमला, जहरीले रिसाव की चेतावनी; लोगों को आदेश- घर में रहें, खिड़कियां बंद रखें

*12* NSE पर 13 अप्रैल से कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी, सेबी से मंजूरी मिली, इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से हेजिंग कर सकेंगे; कैश में सेटलमेंट होगा

*13* अप्रैल में 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे

*14* अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज भी बड़ी गिरावट, भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में गिरावट की संभावना

*15* CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी, धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबर

*16* मुंबई का सबसे बड़ा चेज, कोलकाता को 6-विकेट से हराया, 14 साल बाद IPL में पहला मैच जीता; रोहित-रिकेल्टन ने फिफ्टी लगाई

*17* हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, हरियाणा-पंजाब में भी बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी स्नोफॉल से तापमान में गिरावट, दिल्ली में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

9
500 views

Comment