logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें...................



➡प्रयागराज-UPPSC PCS-2024 फाइनल रिजल्ट जारी, परीक्षा, इंटरव्यू के बाद चयन प्रक्रिया पूरी, डिप्टी कलेक्टर, DSP, असिस्टेंट कमिश्नर पदों पर चयन, चयन सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध, नेहा पांचाल ने परीक्षा में टॉप किया, अनन्या त्रिवेदी को मिली दूसरी रैंक,
अभय प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर, अनामिका मिश्रा को मिली चौथी रैंक, नेहा सिंह को मिली पांचवी रैंक.




➡हापुड़- दिनदहाड़े इबरत की हत्या का मामला, रिश्ते के भाई ने की थी इबरत की हत्या, सिर में गोली मारकर की थी हत्या,
व्यापार में हो रहे नुकसान से आहत था,कपड़ों की फेरी लगाता था इबरत,आरोपी भी कपड़े की फेरी का करता था काम, थाना कपूरपुर क्षेत्र में हुई थी घटना.



➡ललितपुर-तेंदुए ने युवक पर बोला हमला, तेंदुए से लड़ता रहा युवक, बचाई जान, युवक को अस्पताल में किया भर्ती, वन विभाग की लापरवाही उजागर, जखौरा क्षेत्र बदीबर गांव की घटना.



➡ इटावा- कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, टक्कर के बाद युवकों की बेरहमी से पिटाई, अंकित और रोक्सी गंभीर रूप से घायल,
घायलों को पीजीआई में कराया भर्ती, चाचा अखिलेश की शिकायत पर केस दर्ज, ऊसराहार थाना क्षेत्र का मामला.


➡लखनऊ-3350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का DBT अंतरण आज, सीएम योगी करेंगे छात्रवृत्ति राशि का डीबीटी ट्रांसफर, 28 लाख से अधिक विद्यार्थियों को होगा सीधा लाभ, पिछड़ा वर्ग के 13.52 लाख छात्रों को मिलेंगे 1838 करोड़, SC को 468 करोड़,General को 779 करोड़ मिलेंगे, छात्रवृत्ति प्रक्रिया सरल बनाने को मोबाइल ऐप भी तैयार.


➡ देवरिया-पुलिस और SOG टीम को मिली सफलता, चोरी की तीन घटनाओं का किया खुलासा, 8 चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद
पुलिस ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला.



➡ रायबरेली-डीजल चोरी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार, कब्जे से 60 लीटर डीजल, 1420 रुपये बरामद, चोरी में इस्तेमाल वाहन भी पुलिस ने पकड़ा, अमेठी जिले के रहने वाले हैं तीनों आरोपी, खड़े वाहनों से डीजल चोरी कर बेचते थे आरोपी, मिलएरिया थाना पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा.




➡ रायबरेली-संदिग्ध हालत में युवक ने नहर में लगाई छलांग, युवक ने बाइक खड़ी कर नहर में लगाई छलांग, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने नहर में युवक की तलाश शुरू की, अंधेरा होने के कारण युवक का नहीं लगा सुराग, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र की घटना.



➡ बहराइच- दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 की मौत, पैदल जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत, नानपारा इलाके के निवासी मिथलेश की मौत, बाइक सवार 3 लोगों की हाड़ा बसेड़ी में मौत, तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप से हुई टक्कर, पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा.


➡गोंडा- भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोगों की मौत,
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा, फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस, बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर हुआ हादसा.



➡कुशीनगर- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का दौरा आज, फाजिलनगर CHC का निरीक्षण करेंगे डिप्टी सीएम, निजी स्कूल का उद्घाटन भी करेंगे ब्रजेश पाठक , अपराह्न 12:55 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे , 2:55 बजे अयोध्या के लिए रवाना होंगे डिप्टी सीएम.

➡दिल्ली-नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का केरल दौरा आज, राहुल गांधी करीब 11 बजे केरल पहुंचेंगे, केरल में कई जनसभा को संबोधित करेंगे ,
अडूर के KSRTC में पहली जनसभा में होंगे शामिल.

3
293 views

Comment