कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अपहृत व्यक्ति सकुशल बरामद, दम्पति गिरफ्तार
#लाडवा #कुरुक्षेत्र #हरियाणा #न्यूज
कुरुक्षेत्र पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाडवा के अपहृत व्यक्ति को सकुशल छुड़वा लिया। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए टीम ने उड़ीसा से शुरू हुई जांच के बाद पश्चिम बंगाल में लोकेशन ट्रेस कर आरोपी दम्पति को गिरफ्तार किया।
अपहरणकर्ताओं ने 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को सुरक्षित छुड़वा लिया गया।