पेट्रोल पंप पर केरोसिन भी मिलेगा, केंद्र का फैसला
हर जिले में 2 पंपों पर सुविधा होगी, तेल कंपनियां 5 हजार लीटर स्टॉक रख सकेंगी
केंद्र सरकार ने रविवार को फैसला लिया है कि अब राशन की दुकानों के साथ साथ पेट्रोल पंप पर भी केरोसिन मिल सकेगा अब सरकारी तेल कंपनियां तय किए गए पेट्रोल पंपों से भी केरोसिन रख और बांट सकेंगी।