logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेलढाब में 35 लाख की लागत से पुल निर्माण का शुभारंभ, ग्रामीणों में खुशी की लहर

सरगुजा क्षेत्र के उदयपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पुटा के आश्रित ग्राम बेलढाब में हथफोड़ नाला पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-पाठ के साथ संपन्न हुआ। इस पुल के निर्माण के लिए राज्यसभा सांसद माननीय राजीव शुक्ला जी के मद से 35 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जो सरगुजा महराज माननीय टी. एस. बाबा जी के विशेष प्रयासों से संभव हो सका।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जनपद उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह देव, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री सुमिरन सिंह, सरपंच नंदा राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
ग्राम बेलढाब, जहां पंडो जनजाति के लोग निवास करते हैं, लंबे समय से बरसात के मौसम में मुख्य मार्ग से कट जाता था। इससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामवासियों में खुशी की लहर है।
ग्रामीणों ने भावुक होकर बताया कि स्वर्गीय राजमाता श्री देवेंद्र कुमारी सिंह देव जी हमेशा उनके सुख-दुख में सहभागी रहती थीं। आज उनके पुत्र श्री टी. एस. बाबा साहब ने भी उनके कष्टों को समझते हुए इस पुल की स्वीकृति दिलाकर बड़ी राहत प्रदान की है। इसके लिए ग्रामीणों ने टी. एस. बाबा साहब, जनपद उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह देव एवं पूरी कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री शेखर सिंह देव, रोहित सिंह टेकाम, नंदा राम, अमृत यादव, मनुक सिंह, रामनाथ, सोभित, रामविलास, सुधराम, जयनंदन, कुमेश्वर यादव, अमर साय, चकेरिहा, कलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

34
881 views

Comment