logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न, सामाजिक एकजुटता पर जोर

गाजीपुर में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक राधेश्याम वाटिका में आयोजित की गई, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय, राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय तथा प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय ने समाज की एकजुटता को विकास का मूल आधार बताते हुए संगठन विस्तार पर बल दिया। वक्ताओं ने अप्रैल माह तक हर हाल में ब्लॉक कमेटियों के गठन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान, तथा गांव-गांव भ्रमण व चौपाल बैठकों के माध्यम से समाज को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नवगठित पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया और समाज को “मोतियों की माला” की तरह एक सूत्र में पिरोने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय तथा संचालन जिला महामंत्री राकेश रंजन राय ने किया।

5
1076 views

Comment