मैनपुरी जिलाधिकारी ने दी हिदायत, अगले वर्ष 34 लाख से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य तय
मैनपुरी (अजय किशोर)- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरणीय समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति की मासिक समीक्षा के दौरान कहा कि वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान रोपित पौधों को बेहतर देख-भाल व सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं, पौधों की पर्याप्त निराई, गुढ़़ाई कराई जाए, मृत-सूखे पौधों को उचित ऊॅचाई के स्वास्थ्य एवं सुदृण पौधों से बदला जाये, वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में रोपित पौधों के सापेक्ष जीवित पौधों की सूचना 03 दिन के अंदर वन विभाग को उपलब्ध करायी जाये, वर्ष 2025-26 को रोपित पौधों का सत्यापन कार्य न करने वाले विभाग नामित सेक्टर अधिकारी से सम्पर्क कर सत्यापन कार्य 01 सप्ताह में कराकर सत्यापन की सूचना वन विभाग को उपलब्ध कराये।
उन्होने कहा कि मुख्य सचिव के स्तर से वर्ष 2026-27 हेतु वृक्षारोपण लक्ष्य प्राप्त हो चुका है, अगले वित्तीय वर्ष मंे वन विभाग द्वारा 10 लाख व अन्य विभागों द्वारा 24.07 लाख कुल 34.07 लाख पौधे रोपित किए जाने हैं, संबंधित विभाग को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष चयनित स्थलों की सूचना उपलब्ध कराने की अपेक्ष की गयी है। उन्होने निर्देशित करते हुऐ कहा कि वर्ष 2026-27 हेतु वृक्षारोपण लक्ष्य के सापेक्ष स्थलों का चयन कर सूची यथा-शीघ्र वन विभाग को उपलब्ध कराए, वृक्षारोपण हेतु निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार वानिकी कार्यों को संपन्न कराया जाए। श्री सिंह ने ठोस अपशिष्ट, जैव चिकित्सा अपिशिष्ट तथा ई-वेस्ट अपशिष्ट की समीक्षा करने पर जे.आर.एफ. प्रदूषण नियंत्रण ने बताया कि जनपद में ई-वेस्ट अपशिष्ट की सम्भावना बहुत कम है, मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जैव चिकित्सा अपिशिष्ट का निस्तारण नियमानुसार किया जा रहा है। उन्होने जैव चिकित्सा अपिशिष्ट निस्तारण केन्द्र के निरीक्षण कराये जाने के निर्देश दिए, बैठक में बताया गया कि वर्तमान तक 80 ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया है। उन्होने जिला पंचायतराज अधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारियो से कहा कि रोस्टर तैयार कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रीन चौपाल का गठन कराकर प्रत्येक शुक्रवार को ग्रीन चौपाल की बैठक खंड विकास अधिकारियों के समन्वय से करना सुनिश्चित करें, प्रभागीय निदेशक ने बताया कि आर्द्र भूमि संरक्षण अधिनियम-2017 के अंतर्गत जनपद में 03 वैट-लैंड सौज, कुदैईया, कुर्रा जरावन अधिसूचित किया जाना है, जिसकी ग्राउंड ट्रथिंग व डिमारकेशन, राजस्व मैप, जी.पी.एस. रीडिंग आदि सूचना निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराई जानी है, जिस पर उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त कार्य 03 दिन के अंदर पूर्ण कर सूचना डी.एफ.ओ. कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।