नगर पालिक निगम भिलाई में समाज कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा 30 मार्च को दिव्यांगों के लिए उपकरण वितरण शिविर
नगर पालिक निगम भिलाई में समाज कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा दिनांक 19 फरवरी 2026 को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया था। भिलाई शहर के निवास कर रहे दिव्यांगों द्वारा उपकरण हेतु आवेदन किये है। उन सभी चिन्हांकित दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदाय किया जाना है।
विशेष सहायक उपकरण वितरण शिविर मानस भवन दुर्ग (रविशंकर स्टेडियम, बस स्टैंड के पास) में दिनांक 30 मार्च 2026 को आयोजित किया गया है। उक्त शिविर में पूर्व में चिन्हांकित दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण वितरित किये जायेगें, जिससे उन्हे दैनिक जीवन में सुविधा मिल सके। नगर पालिक निगम भिलाई प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्र के सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर उपस्थित होने कहा गया है। इसके साथ ही निगम प्रशासन ने प्रचार-प्रसार एवं मुनादी के माध्यम से सूचना प्रसारित करने के निर्देश दिये है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शिविर का लाभ लेने से वंचित न हो। सभी चिन्हित दिव्यांगजनों से अपील की गई है निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर उपकरण प्राप्त करें।