logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोगामेड़ी में श्री श्याम गौ सेवा समिति के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप, मामला फिर गरममराया सोशल मीडिया पर तेजी से विडियो वायरल

गोगामेड़ी में गौ सेवा समिति के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप, मामला फिर गरममराया सोशल मीडिया पर विडियो तेजी से वायरल
गोगामेड़ी(विनोद खन्ना)गोगामेडी क्षेत्र में एक बार फिर गौ सेवा के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। श्री श्याम गौ सेवा समिति 10 डीपीएन गोगामेड़ी के नाम पर चंदा वसूली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
हरियाणा व स्थानीय लोगों के अनुसार, बिरजो मेट गौतम गोविंदा निवासी परलिका नोहर पर आरोप है कि उन्होंने गौशाला के नाम पर लोगों से फर्जी तरीके से चंदा इकट्ठा किया। इस मामले को लेकर हरियाणा के ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है और पारदर्शिता की मांग उठ रही है।
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है। फिलहाल, मामला चर्चा में है और कार्यवाही की मांग भी उठाई जा रही है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सतवीर सहारण ने कुछ लोगो फर्जी तरीके से रसीद काटते हुए व गौमाता के नाम पर फर्जीवाड़ा करते हुए बताया गया हैं।
आरोप है कि चंदा इकट्ठा करने वाले व्यक्तियों ने एक पत्रकार से झूठ बोलकर ₹300 रुपये ठगने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि उन्होंने एक बार ट्रैक्टर के नाम पर और दूसरी बार गाड़ी पंचर होने का बहाना बनाकर झूठे तरीके से पैसे मांगे।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोगों द्वारा कार्यवाही की मांग की जा रही हैं
हरियाणा के पत्रकार सतवीर सहारण ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
पत्रकार के अनुसार, उन्हें गौतम गोविंदा (परलिका, नोहर) नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को गौशाला से जुड़ा बताते हुए चंदे के नाम पर ₹300 की मांग की। उसने पहले ट्रैक्टर पंचर होने और बाद में गाड़ी पंचर होने का बहाना बनाकर पैसे मांगने की बात कही।
संदेह होने पर पत्रकार ने बताई गई लोकेशन केरावाली-चौपटा क्षेत्र में अपने परिचितों को भेजा, लेकिन वहां न ट्रैक्टर मिला और न ही कोई गाड़ी। इसके बाद उन्हें फर्जीवाड़े का शक पुख्ता हो गया।
आगे की जांच में सामने आया कि संबंधित गौशाला का संचालन भागीरथ नाथ (सपेरा समाज) द्वारा किया जाता है। कागजी कार्रवाई के अनुसार, इस गौशाला का पंजीकरण वर्ष 2022 में सहकारिता विभाग में हुआ था और इसमें 7 सदस्यीय कमेटी बताई गई, जिसमें अधिकांश सदस्य एक ही परिवार से जुड़े हैं।
वहीं, जिला स्तर पर जानकारी लेने पर बताया गया कि करीब एक वर्ष पहले भी इस गौशाला को लेकर चंदे और गौ सेवा को लेकर विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सरपंचों की बैठक में निर्णय लिया गया था कि गौशाला से संबंधित सभी गौवंश और सामग्री श्री रामसागर गौशाला, नेठराना को सौंप दी जाए और इस समिति का संचालन बंद किया जाए।
फिलहाल, वायरल वीडियो के बाद मामला फिर चर्चा में है
गोगामेड़ी में श्री श्याम गौ सेवा समिति को लेकर विवाद गहराया है वीडियो वायरल के बाद बयानबाजी तेज भी हुई है। चल रहे विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।
हरियाणा के पत्रकार सतवीर सहारण द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद, गौशाला संचालक भागीरथ नाथ का बयान भी सामने आया है।
भागीरथ नाथ ने कहा कि उन्हें इस पूरे मामले की पहले कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें गौतम गोविंदा ने फोन पर सूचना दी, जिसके बाद ही उन्हें पूरे घटनाक्रम का पता चला।
उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित लोग उनकी सहमति से गांवों में गौ माताओं के लिए तुड़ी (चारा) लाने के उद्देश्य से भेजे जाते हैं।
हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उन्हें सूचना दिए ही कुछ लोग इस क्षेत्र में चंदा इकट्ठा करने के लिए निकल गए।
भागीरथ नाथ ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस और दुख है कि गौतम गोविंदा ने कथित रूप से झूठ बोलकर पैसे ठगने की कोशिश की।फिलहाल, मामले में सच्चाई जानने के लिए स्थानीय व हरियाणा निवासी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
भास्कर संवाददाता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, 10 डीपीएन गोगामेड़ी स्थित गौशाला परिसर में एक बड़ा शेड बना हुआ है, जिसके नीचे लगभग 50 के करीब गौ माता व बछड़े मौजूद पाए गए।
इसके अलावा वहां पर दो पक्के कमरे, एक पानी का कुंड तथा लगभग 20 क्विंटल तुड़ी के दो ढेर भी रखे हुए मिले।
मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं से यह स्पष्ट हुआ कि गौशाला में पशुओं के लिए कुछ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, हालांकि चंदा वसूली और फर्जीवाड़े के आरोपों को लेकर विवाद लगातार बना हुआ है।
खबर लिखे जाने तक, पूरे मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए पक्ष विपक्ष में वार्ता जारी है

0
0 views

Comment