logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीतापुर के अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता जम्मू-कश्मीर में शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

सीतापुर, उत्तर प्रदेश:
जनपद सीतापुर के विकास खण्ड हरगांव के ग्राम पकरिया धापूपुर निवासी अग्निवीर सैनिक श्री इंद्रजीत गुप्ता के जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र सेवा के दौरान शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि इंद्रजीत गुप्ता देश की सेवा करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे, तभी ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके बलिदान से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा जनपद गर्व और शोक दोनों भावनाओं से भरा हुआ है।
शहीद इंद्रजीत गुप्ता के निधन की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोगों ने कहा कि इंद्रजीत गुप्ता का यह बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।
श्रद्धांजलि:
“मां भारती के वीर सपूत इंद्रजीत गुप्ता का बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।”

#Vinay Mishra
# All India Media associations
#BKT Lucknow

8
2578 views

Comment