logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हज प्रशिक्षण शिविर आयोजित


संवाददाता बारसोई
नगर पंचायत बारसोई स्थित जामे मस्जिद बारसोई में इस वर्ष हज को जाने वाले अजमीने हज के लिए एकदिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलाम-ए-पाक की तिलावत के साथ हुई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों हाजी शमशुजुहा, हाजी गुलाम मुस्तफा, हाजी अफजल आलम, मौलाना मुजाहिदुल इस्लाम, हाजी बदरुदोजा ने ऐहराम बांधने एवं तवाफ करने के बारे में बारीकी से बताया। उमरा करने के तरीके के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने मदीने के सफर के बारे में समझाया। प्रशिक्षण के समापन पर सबों ने खुदा की बारगाह में हाथ उठाकर हज की कामयाबी तथा मुल्क की तरक्की व अमन-चैन की दुआएं मांगी। मौके पर मस्जिद के सेक्रेटरी मोहम्मद हसामुद्दीन, हाजी फैयाज आलम, हाजी मुजाहिदुल इस्लाम, मोहम्मद एजाज, हाजी रहिमूल हक, हाजी निसार अहमद, कारी मोहम्मद अली, मोहम्मद सैरुद्दीन मुख्य रूप से मौजूद थे।

0
82 views

Comment