लखनऊ की शानदार पहल
लखनऊ नगर निगम और पार्षद रश्मी सिंह
(फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड नंबर 48 की अनोखी पहल
लखनऊ के फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड 48 में एक अनूठा कार्य किया गया है। लखनऊ नगर निगम की मेयर सुषमा खर्कवाल और स्थानीय पार्षद के प्रयासों से आईआईएम रोड स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी के बगल में इंद्रपुरी जाने वाली कॉलोनी की दीवारों पर काकोरी थीम पर वॉल पेंटिंग बनाई गई हैं। ये कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जिस कार्य की लोग काफ़ी प्रसंशा कर रहे है
स्थानीय फैजुल्लागंज वार्ड 48 के पार्षद प्रतिनिधि सत्यदेव आयुष ने बताया कि इन वॉल पेंटिंग के माध्यम से लोग देशभक्ति को याद करेंगे। इन कलाकृतियों में कई महापुरुषों की तस्वीरें बनाई गई हैं, जिससे आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी।
ये पेंटिंग इंद्रपुरी जाने वाले रास्ते में महर्षि यूनिवर्सिटी की दीवारों पर उकेरी गई हैं। इन रंगों से सड़क को भी रंगा गया है। आयुष ने यह भी बताया कि यह कार्य अभी पूरी तरह से संपन्न नहीं हुआ है और कुछ हिस्सा शेष है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।