अमदाबाद के बैदा पंचायत में एक रात्रि जलसे का हुआ आयोजन नेपाल सहित कई राज्य के मौलाना किये शिरकत*
अमदाबाद प्रखंड के बैदा पंचायत में कल देर रात एक रात्रि रजाए मुस्तफा कॉन्फ्रेंस जलसे का आयोजन किया गया था। आयोजित जलसे के दौरान तीन बच्चों की दस्तारबंदी की गई । जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद हसनैन ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जलसे का आयोजन किया गया है । आयोजित जलसे में नेपाल, बंगाल, बिहार ,व बनारस के कई मौलाना शिरकत किये थे । वहीं मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जमाल सहित सैकड़ो की संख्या में बैदा पंचायत व अन्य गांव के लोग जलसा सुनने के लिए शामिल हुए थे । ये जलसा रात के 8 बजे से लेकर 2 बजे तक चला । मौके पर मौजूद ईलाहाबाद से आए मौलाना गुलाम रब्बानी ने कहा कि जलसे का मुख्य उद्देश्य होता है कि धर्म से संबंधित अच्छी जानकारी पहुंचाना लोग जिस तरीके से बुराई की तरफ आगे बढ़ रहे हैं । जलसे के माध्यम से उनको ये पैगाम जाता है कि शराब पीने से बचें । दहेज ना लें और ना ही दें । दहेज लेना व शराब पीना मुस्लिम धर्म में हराम है । मां-बाप की सेवा करना ही सबसे बड़ी इबादत है । वहीं उन्होंने आगे कहा कि हम हिंदुस्तानी हैं । देश में अमन व शांति चाहते हैं । अपने वतन के लिए हमेशा वफादार रहें हैं। देश में अमन व शांति कायम रहे इसको लेकर दुआ भी की गई । वहीं जलसे को कामयाब बनाने के लिए मोहम्मद सफीक , अब्दुल रजजाक , मेजर आलम सलाउद्दीन , शाहबाज ,खुर्शीद, मुस्ताक, फरीद सहित कई लोगों का अहम योगदान रहा । इस जलसे को सुनने के लिए सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष शामिल हुए थे ।