इनायतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई,
अयोध्या | इनायतनगर
अयोध्या जनपद में फरार चल रहे एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, इनायतनगर थाना क्षेत्र के ईट गांव निवासी संजय सिंह के खिलाफ वर्ष 1993 में आईपीसी की धारा 392 के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले में लगातार न्यायालय में गैरहाजिर रहने पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया।
एसीजेएम तृतीय के आदेश के अनुपालन में इनायतनगर पुलिस ने थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और फरार आरोपियों को सख्त संदेश गया है कि कानून से बचना अब आसान नहीं है।