एटा | थाना अवागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता
थाना अवागढ़ पुलिस ने लूट की घटना का महज 48 घंटे के अंदर खुलासा कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से
एक मोबाइल फोन
बस की चाबी
एटीएम मशीन
₹3740 नकद
2 तमंचे व कारतूस
बरामद किए गए हैं।
यह घटना मारपीट और लूट से जुड़ी थी, जिसकी शिकायत कासगंज डिपो की महिला परिचालक (संविदा कर्मी) द्वारा थाना अवागढ़ में दर्ज कराई गई थी।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी थाना अवागढ़ क्षेत्र के ग्राम नगला रूपी के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने इन्हें एटा-टूंडला मार्ग पर गांव मिर्जापुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।
👉 पुलिस की इस तेज कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।