शेरगढ़ को मिली एक ओर बड़ी सौगात करोड़ों की लागत से बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन
शेरगढ़। विधायक बाबूसिंह राठौड़ के सतत प्रयासों से शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ, विधायक राठौड़ की अनुशंषा पर राज्य सरकार ने 17 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के नवीन भवन निर्माण हेतु 9.12 करोड़ रूपये की वितीय स्वीकृति जारी की है।
विधायक राठौड़ के निजी सहायक मगराज प्रजापत ने बताया कि लम्बे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केन्द्रों के अपने स्वयं के भवनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस स्वीकृति के बाद अब क्षेत्र में 17 अलग-अलग गांवों में प्रत्येक भवन 53.66 लाख रूपये की लागत से अत्याधुनिक और सुविधायुक्त सुसज्जित चिकित्सा भवनों का निर्माण होगा। इन नये भवनों के निर्माण से न केवल चिकित्सा कर्मियों को कार्य करने में सुगमता होगी, बल्कि आमजन को उनके घर के समीप ही गुणवतापूर्ण प्राथमिक उपचार मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और टीकाकरण की सुविधा मिल सकेगी। शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ का संकल्प शेरगढ़ के हर गांव-हाणी को मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त करना है। चिकित्सा सेवा कोई व्यापार नहीं, बल्कि ईश्वरीय कार्य है। इन भवनों का निर्माण मात्र ईंट-पत्थरों का ढ़ांचा नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास और उनकी सेहत की सुरक्षा का आधार स्तंभ बनेगा।
इन 17 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के बनेगें नवीन भवन
उप स्वास्थ्य केन्द्र गोगादेवगढ़, भालू राजवा, भालू लक्ष्मणगढ़, खिरजां फतेहसिंह, दलपत नगर, खिरजां आशा, मालू अनोपगढ़, मां त्तती नगर, राजसागर, गोपालपुरा, रामनगर, अमत्रपुरा, मीरपुरा, लुम्बानसर, देवराजगढ, पुगलिया और रायसर
Image ai