logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया कार्यालय का उद्घाटन संपन्न

रिपोर्टर विवेक सिनहा
वाराणसी उत्तरप्रदेश
​बहराइच/महसी। जनपद बहराइच के महसी क्षेत्र में 'पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया' संगठन के नए कार्यालय का उद्घाटन समारोह अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखण्ड प्रताप सिंह 'गोलू' उपस्थित रहे, जिन्होंने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया।
​इस अवसर पर प्रशासन और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों में बी.डी.ओ. (महसी) अरविन्द श्रीवास्तव और जिला भाजपा प्रतिनिधि (चीनी मिल नानपारा) विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा की गई। ​संगठन की मज़बूती पर ज़ोर:
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यालय पत्रकारों के हितों की रक्षा और क्षेत्र की जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में देवीपाटन मंडल के प्रभारी राहुल सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ. अभय मिश्रा, महसी मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला और राजी चौराहा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने संगठन की आगामी रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
​क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की सहभागिता:
समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी भारी समर्थन देखने को मिला। जिसमें आसमानपुर के प्रधान रामू सिंह, बांसगड़ी के प्रधान जय प्रकाश सिंह और पिपरी माफी के प्रधान गोविन्द मौर्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
​उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार प्रजापति, जिला सलाहकार रवि अवस्थी, जिला सचिव अंकित सिंह, अधिवक्ता अनुराग मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष (महसी) अमित मिश्रा और तहसील अध्यक्ष शुभम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों और आए हुए आगंतुकों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

34
1729 views

Comment