गालूडीह के माता वैष्णो देवी धाम में भव्य चार दिवसीय धार्मिक महोत्सव, जानें पूरा कार्यक्रम
रिपोर्ट: आनंद किशोर | जमशेदपुर
जमशेदपुर के उल्दा गालूडीह स्थित माता वैष्णो देवी धाम में 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक भव्य चार दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब जाएगा।
🔸 कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:
▪️ 18.04.2026 (शनिवार): सुबह 8 बजे हाई स्कूल गालूडीह से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो माता वैष्णो देवी धाम तक पहुंचेगी।
▪️ 18, 19 एवं 20 अप्रैल 2026: प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक स्वामी हृदयानंद जी महाराज के मुखारविंद से गीता सार प्रवचन एवं पाठ किया जाएगा।
▪️ 20.04.2026 (सोमवार): रात्रि 8 बजे से भव्य “माता की चौकी” का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक नीटू चंचल जी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।
▪️ 21.04.2026 (मंगलवार): सुबह 8 बजे से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारंभ होगा तथा सुबह 10 बजे तक स्वामी हृदयानंद जी महाराज के सानिध्य में यह पावन अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा।
👉 इसके उपरांत 21.04.2026 को दोपहर 1 बजे से भव्य महाभंडारा का आयोजन किया गया है।
👉 इस पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिव्यलोक चैनल के माध्यम से किया जाएगा।
इस आयोजन का संचालन मंदिर के संचालक श्री राज किशोर साहू जी एवं श्रीमती किरण देवी जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
📌 मंदिर समिति के सदस्य:
श्री राजेश गुप्ता, श्रीमती पूनम गुप्ता, महेंद्र यादव, सुधा यादव, रिंकू सिंह, डिंपल सिंह, संजय पाल, संतोषी पाल, अश्विन शेट्टी, अनु शेट्टी, दिनेश सचदेवा, पी.के. विश्वास, रोमा विश्वास, अजय दास, माला गुप्ता, राजेश गुप्ता, पवन गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रवि शेखर सिंह, आशा सिंह एवं समस्त मंदिर समिति के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक महोत्सव में भाग लें।
👉 यह महोत्सव आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा।
जय माता दी 🙏