logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*मैहर में स्टेशन रोड सराय मोहल्ला में शराब के अड्डे में पुलिस का छापा*

मैहर। स्टेशन रोड स्थित सराय मोहल्ला में एक व्यक्ति द्वारा खुलेआम शराब बेची जा रही थी जिसकी खबर लगातार पत्रकारों द्वारा चलाई जा रही पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही थी लेकिन आज पुलिस के द्वारा दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर शराब के अड्डे में छापेमारी की जा रही है।

*बड़ी मात्रा में शराब पकड़े जाने की संभावना*
धार्मिक नगरी में शराब बंदी के बाद भी खुलेआम शराब बेची जा रही थी जिसमें खबर है कि भरी मात्रा में शराब के खेप पकड़ी जा सकती है हालाकि अभी साफ स्पष्ट नहीं है कि कितनी मात्रा में शराब पकड़ी गई है।
*क्या होगी बड़ी कार्यवाही या फिर कागजों तक ही सीमित रह जाएगी यह कार्यवाही*?
अब देखना यह है कि पुलिस की इतनी बड़ी कार्यवाही के बाद कोई बड़ी कार्यवाही होगी या फिर कागजी कार्यवाही तक ही सीमित रह जाएगी।

13
506 views

Comment