logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवरात्रि दशमी पर भंडारा रहा फीका, नैना गुर्जर के आयोजन में नहीं जुटी भीड़

जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में नवरात्रि दशमी के अवसर पर लाला बाबू बेजल मेमोरियल इंटर कॉलेज, लोधीपुर गढ़ रोड पर नैना सिंह गुर्जर द्वारा आयोजित भंडारा इस बार अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका। भव्य तैयारियों और बड़े दावों के बावजूद कार्यक्रम में भीड़ न के बराबर नजर आई, जिससे आयोजन स्थल पर लगी कुर्सियां खाली ही रह गईं।

इस कार्यक्रम में विधान सभा 60 से भावी प्रत्याशी नैना गुर्जर,
नीरज पाल (राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी) की भी मौजूदगी रही, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय जनता की भागीदारी काफी कम दिखाई दी। जिस आयोजन को बड़े जनसमर्थन के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की गई थी, वह जमीनी हकीकत में फीका पड़ता नजर आया।

ग्रामीणों की कम उपस्थिति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आईं। माना जा रहा है कि या तो कार्यक्रम का पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं हो पाया या फिर जनता ने दूरी बनाकर अपनी अलग राय जाहिर की। कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि अब क्षेत्र की जनता सोच-समझकर अपने प्रतिनिधि को लेकर निर्णय ले रही है।

हालांकि आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन और अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से की थीं, लेकिन कम भीड़ के चलते अधिकांश व्यवस्थाएं बेकार जाती नजर आईं।

फिलहाल यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक तरफ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वहीं दूसरी ओर अपेक्षित जनसमर्थन न मिलने से इसकी छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

137
6083 views

Comment