logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झारखंड: निरसा में विश्व भारती जनसेवा संस्थान की केंद्रीय कार्य समिति का गठन, सहारा पीड़ितों के लिए तेज होगी लड़ाई

निरसा (धनबाद),नौशाद अली, 29 मार्च 2026

विश्व भारती जनसेवा संस्थान के प्रधान कार्यालय, नियामत होल्ड रोड, गुरूदास नगर, निरसा (झारखंड) में संस्था की प्रथम केंद्रीय कार्य समिति का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बैठक में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, राजस्थान सहित कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।



चुनाव के उपरांत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार राम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र चौधरी, प्रभारी महासचिव पद पर श्रीमती सुनीता कुमारी, राष्ट्रीय सचिव पद पर कृष्ण कुमार सिंह तथा राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पद पर नौशाद अली,समीर चंद्रा,सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की गईं।



इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन समाजहित के कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाएगा। खासकर सहारा इंडिया से जुड़े मामलों में संस्था सक्रिय भूमिका निभाएगी और देश के लगभग 13 करोड़ पीड़ित निवेशकों को उनका पैसा दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सहारा इंडिया से जुड़े मामलों में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी तथा जरूरत पड़ने पर न्यायालय का रुख भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर निरसा विधायक अरूप चटर्जी भी मौजूद रहे।





421
20542 views

Comment