logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोते मजदूर के हाथ पैर बांध कर रेता गला,पत्नी और बच्चे सो रहे थे साथ में।पत्नी बेहोश अवस्था मे मिली।पुलिस ने शुरु की जांच।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कलां में शनिवार (28 मार्च 2026) की रात एक मजदूर की नृशंस हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने सो रहे मजदूर के हाथ-पैर चारपाई से बांधकर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।
35 वर्षीय मेहराज जो दिल्ली में मजदूरी करता था और घटना से महज चार दिन पहले ही गांव लौटा था।वारदात के समय मेहराज घर के टिनशेड में अपनी पत्नी रूही और दो छोटे बच्चों के साथ सो रहा था। रविवार सुबह जब मेहराज के पिता मोमीन अहमद घर पहुंचे, तो उन्होंने बेटे का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा देखा। घटना के बाद मेहराज की पत्नी रूही पास ही की चारपाई पर बेहोशी की हालत में मिली। हालांकि, बच्चों को कोई चोट नहीं आई है।सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पत्नी से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की गुत्थी सुलझाई जा सके।

5
375 views

Comment