दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत असथूआ पंचायत के वार्ड संख्या 2 से एक संसनीखोज
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत असथूआ पंचायत के वार्ड संख्या 2 से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग से जुड़ा यह मामला अब हत्या में बदल गया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।
बताया जा रहा है कि गांव की एक युवती लगभग 15 दिन पहले प्रेम प्रसंग के चलते कोलकाता चली गई थी, जहां उसने कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद 28 मार्च 2026 की रात दोनों आपस में विवाद। देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि खंजर से वार कर शंकर ठाकुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले में वे लहूलुहान हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद अस्तुआ गांव में मातम की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना प्रभारी बसंत कुमार और कमतौल सर्किल के डीएसपी एसके सुमन मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।