logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एक अप्रेल से बदल जाएगा स्कूल, आंगनबाड़ी व अस्पतालों का समय

जोधपुर, 28 मार्च (हि.स.)। एक अप्रेल को नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व अस्पतालों का समय बदल जाएगा। अब सभी जल्द खुलेंगे और दोपहर में जल्दी बंद होंगे। यह समय 30 सितंबर तक रहेगा। इसके बाद एक अक्टूबर से नई समय सारिणी जारी होगी।

शिविरा पंचांग के अनुसार एक अप्रेल से सरकारी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव होगा। एक पारी में चलने वाली स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक और दो पारी में चलने वाली स्कूल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक संचालित होंगे।

प्रत्येक पारी 5.30 घंटे की होगी। वर्तमान में सभी स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी बदलेगा। अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। गौरतलब है कि हर साल गर्मियों और सर्दियों में स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी और सफारी का समय बदलता है। यह एक अप्रेल और एक अक्टूबर से लागू होते हैं।

सरकारी अस्पतालों का ओपीडी समय भी एक अप्रेल से बदल जाएगा। जिला व अन्य राजकीय अस्पतालों में गर्मियों में ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। राजकीय अवकाश के दिन सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी रहेगी। इसके बाद इमरजेंसी खुली रहेगी, जहां लोग अपना इलाज करवा सकेंगे। अभी ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक है।

2
144 views

Comment