logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिडिल ईस्ट संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देशवासियों को एकजुट रहने और अफवाहों से बचने की सख्त सलाह दी.

मिडिल ईस्ट संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देशवासियों को एकजुट रहने और अफवाहों से बचने की सख्त सलाह दी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में राजनीति से ऊपर उठकर देशहित को प्राथमिकता देना जरूरी है. प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वाले देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोगों से अपील की कि वे सिर्फ सरकार द्वारा दी जा रही आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में कहा, 'मैं आज मन की बात के माध्यम से देशवासियों से आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है. जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए. यह 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है. ऐसे में जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का नुकसान कर रहे हैं. मैं देशवासियों से अपील करूंगा कि वे जागरूक रहें, अफवाहों में न आएं और सरकार की तरफ से निरंतर जो जानकारी दी जा रही है उसी पर विश्वास करें.'

5
56 views

Comment