झारखंड के उत्तर-पूर्वी इलाकों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, तेज हवा चलने की संभावना
30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
रांची:-मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तर-पूर्वी इलाकों में आज और कल बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है, खासकर वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है।
पिछले 24 घंटे के मौसम आंकड़ों के अनुसार Medininagar का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि Ranchi में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम में इस बदलाव से जहां गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज हवा और वज्रपात को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत भी बढ़ गई है।