चौरा माता खानपुर में भव्य श्रृंगार व भंडारे का आयोजन, दीपक मौर्य रहे मुख्य अतिथि
वाराणसी चिरईगांव खानपुर क्षेत्र स्थित चौरा माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य श्रृंगार एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और माता रानी का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दीपक मौर्य जी उपस्थित रहे। उन्होंने माता रानी के दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा, भजन-कीर्तन से वातावरण गूंजता रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने आए हुए सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।