logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलियापुर कांड पर मंत्री का सख्त रुख, निष्पक्ष जांच के आदेश — “पक्षपात करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”


डॉ. इरफान अंसारी ने एसएसपी से की बात, एकतरफा कार्रवाई और सार्वजनिक परेड पर जताई नाराजगी

धनबाद:-धनबाद के बलियापुर में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि कानून किसी राजनीतिक दबाव में नहीं चलता और प्रशासन को निष्पक्षता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि “थाना किसी पार्टी का कार्यालय नहीं है, यह संविधान के अनुसार चलने वाली संस्था है।”

डॉ. अंसारी ने एकतरफा कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि न्याय के मूल सिद्धांतों के खिलाफ जाकर किसी एक पक्ष को निशाना बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन बिना निष्पक्ष जांच के कार्रवाई करना सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकता है।

मंत्री ने उपद्रव के बाद कुछ लोगों की सार्वजनिक परेड कराए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई और इसे मानव गरिमा का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार असंवैधानिक है और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे किसी गलत व्यक्ति का समर्थन नहीं करते, लेकिन न्याय और सच्चाई के साथ खड़े हैं।

अंत में मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर पक्षपात या लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर सभी की नजर बनी हुई है।

8
6864 views

Comment