सिंगरौली के मोरवा थाना प्रभारी रहे कपूर त्रिपाठी हाई कोर्ट पहुंचे ट्रांसफर पर तकरार.
सिंगरौली के मोरवा थाना प्रभारी रहे निरीक्षक कपूर त्रिपाठी का अचानक हुआ ट्रांसफर अब बड़ा विवाद बनता जा रहा है। महज ढाई महीने के कार्यकाल के बाद पुलिस मुख्यालय ने उन्हें भोपाल स्थित भौंरी अकादमी भेजते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया, जिसके खिलाफ उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर स्टे की मांग की है। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक निर्णयों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं—यदि राहत मिलती है, तो कपूर त्रिपाठी एक बार फिर मोरवा टीआई की कुर्सी संभाल सकते हैं,