logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलियापुर रामनवमी विवाद राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा, मानवाधिकार आयोग में पुलिस के खिलाफ शिकायत

BJYM ने पुलिस पर मानवाधिकार हनन का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद:-धनबाद के बलियापुर में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा का मामला अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भिखराजपुर गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटना में कई श्रद्धालु घायल हुए। इसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान मानवाधिकारों की अनदेखी की गई।

पत्र में यह भी आरोप है कि जुलूस से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं, जिनमें शत्रुघ्न महतो शामिल हैं, के साथ सार्वजनिक रूप से अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप के अनुसार, कुछ लोगों को बीच बाजार में रस्सी बांधकर घुमाया गया, जिसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया गया है।

BJYM ने बलियापुर थाना प्रभारी, पुलिस उपाधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

इस शिकायत के बाद मामला अब National Human Rights Commission के संज्ञान में पहुंच गया है। आगे की कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

फिलहाल, पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है कि आयोग इस मामले में क्या रुख अपनाता है और जांच के बाद क्या निष्कर्ष सामने आते हैं।

23
4761 views

Comment