logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

⚖️ सुप्रीम कोर्ट सख्त — अश्वनी उपाध्याय जी की PIL पर फर्जी मुकदमों और झूठी गवाही पर बड़ा एक्शन! #SupremeCourt #BreakingNews #Justice 🇮🇳

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी मुकदमों और झूठी गवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है। यह मामला अश्वनी उपाध्याय जी की PIL से जुड़ा है। प्रस्तावित नियमों के तहत झूठी शिकायत या FIR दर्ज कराने पर 10 साल तक की सजा और झूठी गवाही/हलफनामा देने पर 5 साल तक की सजा का प्रावधान हो सकता है।
कोर्ट ने यह भी सुझाव दिया है कि गवाही देने वालों से हलफनामा लिया जाए, जिसमें वे स्वीकार करें कि झूठ बोलने पर सजा हो सकती है। साथ ही अदालतों और थानों में जागरूकता बोर्ड लगाने की भी बात कही गई है।
इस कदम का उद्देश्य निर्दोष लोगों की सुरक्षा करना और अदालतों का समय फर्जी मामलों में बर्बाद होने से रोकना है।

8
3690 views

Comment