logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एडीएम विकास सिंह ने डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी सम्यक जैन और आयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ मीटिंग

पेट्रोलियम कंपनी के अफसरों के साथ हुई एडीएम की मीटिंग तीसरे दिन छंटी पेट्रोल पंपों से भीड़
डीजल-पेट्रोल की शॉर्टेज की अफवाह को लेकर पंपों में वाहनों के टैंक फुल कराने के लिए मची होड़ तीसरे दिन अब कम हो गई है। सभी पंपों में डीजल- पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने से कहीं भी भीड़ देखने को नहीं मिली। शनिवार को एडीएम विकास सिंह ने डीजल-पेट्रोल 1. की उपलब्धता को लेकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी सम्यक जैन और आयल कंपनियों के अधिकारियों
के साथ मीटिंग की है। जिले में डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर एडीएम विकास सिंह ने अधिकारियों से कहा कि अब इस तरह की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। पंप ड्राई होने से पहले वहां पर स्टॉक उपलब्ध कराया जाय। जरूरत पड़े तो लिमिट तय करें ताकि अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हो। सभी पंपों में पर्याप्त ईधन उपलब्ध होने की सूचना लगाई जाय ताकि स्टॉक करने की स्थिति न बने। आमजन को भी सकारात्मक तरीके से समझाया जाए।
डीएसओ ने मांगी भंडारण की जानकारी
जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सम्यक जैन ने डीजल-पेट्रोल सप्लाई न करने वाली कंपनियों को नोटिस जारी कर रोजाना सुबह और शाम स्टॉक की क जानकारी मांगी है। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि पंप ड्राई होने की स्थिति नहीं होनी चाहिए। पर्याप्त डीजल और पेट्रोल का स्टॉक पंपों में किया जाय।
पंकज जैन सतना
aimamedia.org

6
987 views

Comment