logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खुदाई में पाइपलाइन टूटी, चार दिन से जलापूर्ति ठप

झालावाड़| शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित खारी बावड़ी इलाके में चार दिनों से पानी की पाइप लाइन फूटी पड़ी है जिसे जलदाय विभाग ठीक नहीं कर पर रहा। जिससे क्षेत्र की जलापूर्ति ठप है ।
खारी बावड़ी कॉलोनी में नई पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही थी। इस खुदाई के दौरान पुरानी पाइप लाइन टूट गई। इसीसे पेयजल सप्लाई हो रही थी। इधर पाइप लाइन मरम्मत करने वाले मजदूर छुट्‌टी पर चले गए। जिससे लाइन की मरम्मत नहीं हो पा रही है। पार्षदों और मोहल्ला वासियों ने शुक्रवार को जलदाय विभाग पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि मजदूरों के छुट्‌टी पर जाने से टूटी पाइप लाइन को ठीक कराने में दिक्कत आ रही है।
कॉलोनीवासियों ने अधिकारियों को आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर अंजनी कुमार तिवारी, अशोक कुमार चौहान, घनश्याम, रमेश चंद्र, रिंकू शंकरलाल व अन्य निवासियों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। ^खारी बावड़ी क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं होने की जानकारी नहीं है। मैं जेईएन को मौके पर भेजकर दिखवाती हूं। - भावना मेहरा, एईएन झालावाड़

Aima media jhalawar

614 views

Comment
  • Mohammed Imran

    सरकार नाकारा हे