logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवा देश की ताकत, नशा मुक्ति के लिए जागरूकता जरूरी : पीएमओ

राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में शनिवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
मुख्य वक्ता सैटेलाइट हॉस्पिटल के पीएमओ डॉ. सुधानंद और पीजी कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. रामकिशन माली व नशा मुक्ति कार्यक्रम समन्वयक मौजूद रहे। डॉ. रामकिशन माली ने कहा कि देश की लगभग 65% आबादी युवा है और राष्ट्र के विकास की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को भटकने से बचाकर सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि नशे का स्वरूप बदल चुका है। अब चरस-गांजा के साथ ऑनलाइन गेमिंग, जुआ और सोशल मीडिया भी युवाओं को प्रभावित कर रहे हैं।
डॉ. सुधानंद ने कहा कि कई युवा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज की जीवनशैली से प्रभावित होकर नशे को स्टाइल मानने लगते हैं, जो एक चिंताजनक है। प्राचार्य डॉ. राजेश भट्ट ने वक्ताओं का आभार जताया। विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
Aima media jhalawar






5
574 views

Comment