logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

21 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी

📰 AIMA MEDIA NEWS
📍 पाकबड़ा: पुलिस ने 21 साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर नरेश पुत्र शंकर वाल्मीकि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए सुल्तान पुत्र जमालुद्दीन के नाम से जनपद संभल में रह रहा था।
आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी भी बनवा रखी थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ कुल 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डिगरपुर रोड से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपनी असली पहचान स्वीकार कर ली। बाद में न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
✍️ Reported By: Vinod Kumar
📱 Social Media Activist
🏢 AIMA Media ━━━━━━━━━━━━━━━
#AIMAMedia #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews

5
467 views

Comment