logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें...................


➡लखनऊ- सीएम योगी का आज लोकभवन में कार्यक्रम, राम मनोहर लोहिया संस्थान में नर्स नियुक्त, नियुक्त नर्सों को नियुक्ति पत्र का करेंगे वितरण, आज शाम 4 बजे लोकभवन में होगा कार्यक्रम,

➡लखनऊ- अखिलेश यादव आज करेंगे बड़ी रैली, नोएडा के दादरी में रैली का आयोजन, ‘समाजवादी समानता भाईचारा रैली’, विधानसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद, भारी संख्या में नेता,कार्यकर्ता होंगे शामिल, 32 जिलों की 140 विधानसभा सीटों पर फोकस, सपा प्रवक्ता राज कुमार भाटी कर रहे आयोजन,

➡लखनऊ- CBI कोर्ट का CRPF भर्ती घोटाले में बड़ा फैसला, पूर्व DIG विनोद कुमार शर्मा समेत 3 दोषी करार, दोषियों को 3 साल की कठोर कारावास की सजा, कोर्ट ने कुल 1.20 लाख का जुर्माना भी लगाया, 15 साल बाद आया मामले में अहम फैसला, भर्ती प्रक्रिया में घूसखोरी, अनियमितताओं का आरोप, CRPF के दो कर्मी सत्यवीर, तीरथ पाल दोषी, पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार का लगा आरोप, जांच में सामने आई थी बड़े स्तर की गड़बड़ी,

➡दिल्ली- पीएम पर आरोप लगाने वाली मधु किश्वर पर FIR, दिल्ली के बारा खंभा पुलिस थाने में हुई FIR, यूपी के मनीष मिश्रा ने मधु किश्वर पर केस दर्ज कराया, मधु किश्वर पर मानहानि का केस भी करेंगे मनीष मिश्रा, देश के पीएम पर निराधार आरोप लगाना गलत- मनीष मिश्रा, मधु किश्वर ने सनातन और सीता मां का भी अपमान किया,

➡दिल्ली- पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात, आज 132वां मन की बात कार्यक्रम होगा, महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर कर सकते चर्चा,

➡आजमगढ़- थाना तरवां पुलिस को मुठभेड़ में सफलता, हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त अरेस्ट, विवाद में ऑटो चालक को मारी थी गोली, ऑटो चालक के हाथ में लगी थी गोली, पुलिस आरोपी की कर रही थी तलाश, बहलोलपुर क्षेत्र से पुलिस ने किया अरेस्ट, कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर बरामद,

➡रामपुर- मूकबाधिर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पीड़िता की मां की तहरीर पर केस, थाना टांडा में दर्ज हुआ केस- ASP अनुराग, ‘युवक द्वारा घटना को अंजाम देने का आरोप’, आरोपी की पुलिस कर रही जांच- ASP अनुराग, नाबालिग का अस्पताल में होगा मेडिकल- ASP,

➡मेरठ- बंद मोबाइल की दुकानों में लगी आग, 2 से 3 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह, दमकल ने पाया आग पर काबू, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का मामला,

➡अम्बेडकरनगर- 50 हजार का इनामी बदमाश आदित्य अरेस्ट, आरोपी ने तमसा मार्ग पर महिला से की थी लूट, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पास किया गिरफ्तार

➡झांसी- पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था नदीम, नदीम को घेराबंदी कर पकड़ा गया, भागने के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी, कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद,

➡हापुड़- दिनदहाड़े युवक इबरत की हत्या मामला, प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका, सिर में गोली मारकर की थी हत्या, आम के बाग में मिला था इबरत का शव, पुरानी रंजिश में हत्या की जताई जा रही आशंका, कपूरपुर क्षेत्र के ब्रजनाथपुर मिल रोड का मामला,

➡मऊ- श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई, 35 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर, अयोध्या से बलिया जा रही थी बस, यज्ञ में शामिल होकर लौट रहे थे सभी यात्री, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा, रतनपुरा के पास हुआ बड़ा हादसा

5
371 views

Comment