logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवांकुर संस्था ने ग्राम पंचायत बतोखर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

नवांकुर संस्था ने ग्राम पंचायत बत्तोखर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सबलगढ़ विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती वंदना सगर के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था अन्नपूर्णा देवी शिक्षा समाज एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विकासखण्ड सबलगढ़ की ग्राम पंचायत बत्तोखर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में प्रभारी बीएमओ श्री ब्रजेश गोयल, बीपीएम श्री अखलेश शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील धाकड़, सीएचओ श्रीमती अंजली शाक्य द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया एवं दवाइयां वितरित की।
स्वास्थ्य शिविर में स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया। शिविर में मरीजों को सर्दी, खांसी, बुखार, बीपी, शुगर, जोड़ों में दर्द, फोड़े फुन्सियां, दाद, खाज, खुजली आदि अन्य रोगों का इलाज किया गया। 10-19 आयु वर्ग के किशोर एवं किशोरियों की लम्बाई एवं वजन के आधार पर बीएमआई परीक्षण कर कम एवं अधिक वजन वाले किशोर एवं किशोरियों को पोषण संबंधी परामर्श दिया। इस अवसर सरपंच श्री शिवचरण जाटव सहित बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

36
716 views

Comment